1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Yogi Aadityanath welcomes buses came from Ayodhya

जनकपुर से अयोध्या पहुंचीं बसें, सीएम योगी ने किया स्वागत

Yogi Aadityanath
गोरखपुर। नेपाल के जनकपुर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को अयोध्या के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई दो बसें आज सुबह गोरखपुर पहुंची। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां यात्रियों का स्वागत किया।
 
बस में नेपाल के अधिकारी, नेता तथा यात्रियों को मिलाकर कुल 66 लोग शामिल हैं। अयोध्या पहुंचने पर बसों में सवार यात्रियों को मुख्यमंत्री ने नेपाली भाषा में लिखि राम चरित मानस भी भेंट की।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नेपाल के जनकपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुई दो एसी बसें रात साढे ग्यारह बजे गोरखपुर सर्किट हाउस पहुंची जहां बस आने पर जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, परिवहन निगम विभाग के अधिकारियों ने नेपाल से आए अधिकारियों और यात्रियों का अभिनन्दन किया।
 
आए अतिथियों ने सर्किट हाउस और नेपाल क्लब में रात्रि विश्राम किया और आज सुबह सात बजे के लगभग दोनों बसों पर सवार यात्रियों को अयोध्या के लिए रवाना कर दिया गया जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका स्वागत किया।
 
गौरतलब है कि नेपाल दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जनकपुरधाम में जनकपुर-अयोध्या एसी बसों को हरी झंडी दिखाई थी। 
अगला लेख
मोदी ने किए मुक्तिनाथ मंदिर के दर्शन, पशुपतिनाथ में पूजा