• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Woman killed in police firing in Uttarakhand
Written By
Last Updated : गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 (09:24 IST)

उत्तराखंड में गैंगस्टर को पकड़ने गई थी यूपी पुलिस, गोलीबारी में महिला की मौत

उत्तराखंड में गैंगस्टर को पकड़ने गई थी यूपी पुलिस, गोलीबारी में महिला की मौत - Woman killed in police firing in Uttarakhand
उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक गैंगस्टर को पकड़ने पहुंची उत्तरप्रदेश की मुरादाबाद पुलिस की स्थानीय लोगों से झड़प हो गई। इस दौरान गोलियां चलने से एक महिला की मौत हो गई। झड़प में यूपी पुलिस के 6 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
 
माफिया जफर की तलाश में ठाकुरद्वारा के पास घेराबंदी की तो वह उत्तराखंड के भरतपुर पहुंच गया। वहां गई हमारी टीम को बंधक बना लिया गया। उनके हथियार भी छीन लिए गए। जफर पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा है। उधम सिंह नगर जिले के भरतपुर गांव में घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम के अधिकारी जांच करने के लिए पहुंचे। इस बात की जांच की जा रही है कि पहले गोली किसने चलाई।
 
एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि कुंडा पुलिस थाना को मुरादाबाद पुलिस की तरफ से सूचना मिली थी कि वे यहां किसी इनामी अपराधी को पकड़ने आए थे। उस दौरान यहां स्थानीय लोगों के साथ काफी झड़प हो गई। आपसी फायरिंग हुई, तत्काल हमारी फोर्स रवाना की गई।
 
उन्होंने कहा कि एक स्थानीय महिला को गोली लगी थी जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी। मुरादाबाद पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी भी घटना में घायल हुए हैं।

Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
UN में रूस पर चर्चा के बीच पाकिस्तान ने अलापा कश्मीर राग, भारत ने लताड़ा