1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Shooting in Houston, USA, 4 killed

अमेरिका के ह्‍यूस्टन में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, 2 घायल

America
ह्यूस्टन। अमेरिका के ह्यूस्टन में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है।यहां एक व्यक्ति ने एक बिल्डिंग को आग के हवाले कर दिया। इस बीच जो लोग बचकर भाग रहे थे तो हमलावर ने उन पर गोली चला दी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए।

खबरों के अनुसार, अमेरिका के ह्यूस्टन में रविवार को एक व्यक्ति ने एक बिल्डिंग में आग लगा दी। इस बीच जब कई लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे तो उस हमलावर ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए।

बिल्डिंग में मरने वाले सभी लोग पुरुष थे, उनकी उम्र 40-60 वर्ष के बीच थी। घटना के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन दमकल की टीम को भी हमलावर का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया है।
अगला लेख
India Corona Update : देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 84931 हुई, कोरोना के 7591 नए मामले आए सामने