शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Who will get the edge in the survey of 7 agencies in UP
Written By
Last Updated : मंगलवार, 18 जनवरी 2022 (21:09 IST)

UP में 7 एजेंसियों के सर्वे में किसको मिलेगी बढ़त और कौन पिछड़ सकता है सत्ता की दौड़ में...

UP में 7 एजेंसियों के सर्वे में किसको मिलेगी बढ़त और कौन पिछड़ सकता है सत्ता की दौड़ में... - Who will get the edge in the survey of 7 agencies in UP
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) का शंखनाद हो चुका है। इस बीच, 7 एजेंसियों के ओपिनियन पोल के परिणाम भी सामने आए हैं। इन पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बना सकती है, जबकि अखिलेश यादव नीत सपा गठबंधन दूसरे स्थान पर रह सकता है। हालांकि उनका प्रदर्शन पिछले चुनाव की तुलना में काफी अच्छा रहने वाला है। 
 
हालांकि 7 में से एक एजेंसी ऐसी भी है जो इस बार उत्तर प्रदेश में अखिलेश की यादव की सरकार बनवा रही है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं कि इन ओपिनियन पोल के नतीजे... 

एजेंसी भाजपा सपा बीएसपी  कांग्रेस
सीवोटर 223-235 145-157 8-16 3-7 
इंडिया टीवी 230-235 160-165 2-5 3-7
रिपब्लिक टीवी और पी मार्क 252-272 111-131 8-16 3-9
पोलस्टार न्यूज एक्स 235-245 120-130 13-16 4-5
डीबी लाइव 144-152 203-211 12-20 19-27 
टाइम्स नाउ 240 143 10 8
इंडिया न्यूज-जन की बात 226-246 144-160 8-12 0-1
पोल्स ऑफ पोल्स 221-231 147-157 7-13 5-9