1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Videography of Gyanvapi Masjid Complex 80 percent done

Gyanvapi Masjid Survey : ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वीडियोग्राफी का 80 फीसदी काम हुआ पूरा, कड़ी सुरक्षा में हो रहा सर्वे

GyanvapiMasjid
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में वीडियोग्राफी का काम दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा तथा इसका अधिकतर काम पूरा हो गया।

स्थानीय अदालत के आदेश पर वीडियोग्राफी सर्वे का काम शनिवार को शुरू हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 80 प्रतिशत क्षेत्र की वीडियोग्राफी की जा चुकी है।

इस दौरान पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। कड़े सुरक्षा इंतजामों के तहत वीडियोग्राफी से संबंधित सामग्री भी सर्वे टीम द्वारा वहीं जमा करवा दी जाती है।

सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने परिसर की वीडियोग्राफी के आदेश दिए थे। इस मामले में की जा रही वीडियोग्राफी की रिपोर्ट एडवोकेट कमिश्नर 17 मई के पहले अदालत में पेश करेंगे। जिस पर अदालत 17 मई को सुनवाई करेगी।

रविवार को मस्जिद के ऊपरी इलाके की वीडियोग्राफी की गई। शनिवार को मस्जिद के तहखाने के विभिन्न कमरों का सर्वे किया गया था।(वार्ता)
अगला लेख
सावधान! SMS से भेजते हैं बिजली बिल, उपभोक्ताओं से ठगी का नया तरीका