1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Video viral woman sexual harassment

वीडियो वायरल : महिला के यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी गिरफ्तार

Video viral
कोझीकोड। केरल के कोझीकोड की सुनसान सड़क पर पिछले हफ्ते एक महिला पर यौन हमला करने के आरोप में रविवार को 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह गिरफ्तारी की गई है।
 
पुलिस ने कहा कि 18 अक्टूबर की अपराह्न की घटना की तस्वीरों के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया और जमशेर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार यौन उत्पीड़न, हमले को लेकर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत उस पर मामला दर्ज किया गया है।
 
इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति एक युवती पर संकरी गली में हमला करता दिख रहा है। उसके थोड़ी देर बाद व्यक्ति मौके से भागता दिखा जिसके पीछे पीड़िता थी। सोशल मीडिया पर शनिवार से साझा की जा रही वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने एक मामला दर्ज किया और जांच के बाद जमशेर को गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ हमला या महिला का शीलभंग करने के इरादे से उस पर आपराधिक बल से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है और महिला की पहचान कर ली गई है और उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। (भाषा)
अगला लेख
एस्सार ने गुजरात में रो-रो टर्मिनलों का निर्माण किया पूरा