1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. woman raped whipped and beheaded in Kango

हैवानों ने सौतेले बेटे से कराया बलात्कार, सिर काटकर पिया खून...

Kango
अफ्रीकी देश कांगो में हुए एक दिल दहला देने वाले मामले में एक महिला के साथ सैंकड़ों लोगों की भीड़ सामने बलात्कार किया गया। फिर उसे बेरहमी से पीटा गया और बाद में उसका सिर धड़ से अलग कर उसका खून पिया गया। 
 
सोशल मीडिया पर वाइरल हुए इस वीडियो से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक यह वारदात अप्रैल 2017 की है। मगर इस का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
 
ढाबा चलाने वाली इस महिला का कसूर इतना ही था कि उसने विद्रोहियों के एक गुट को खाना खिलाया था और खाने में विद्रोहियों को 'वर्जित मछली' परोसी थी।
 
इस पर उस महिला और उसके सौतेले बेटे को ऐसी खौफनाक सजा मिली कि देखने वाले हैरान रह गए। इस वारदात के दौरान विद्रोहियों ने उस महिला के सौतेले बेटे को उसके साथ सेक्स के लिए मजबूर किया। फिर उस महिला और उसके बेटे को नग्न अवस्था में ही कोड़ों से पीटा गया। इतने पर भी दरिंदों का मन नहीं भरा तो महिला की हत्या के बाद उसका खून भी पिया गया। 
 
बताया जाता है कि महिला और उसके सौतेले बेटे की लाश दो दिन तक लोगों को दिखाने के लिए मौके पर छोड़ दी गई थी।
अगला लेख
बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 32,000 अंक पार