1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. under construction railway bridge falls in mizoram

मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल ढहा, 17 लोगों की मौत

mizoram
Mizoram news in hindi : मिजोरम के सैरांग इलाके के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने के बाद बुधवार को 17 मजदूरों की मौत हो गई।
 
पुलिस के अनुसार, घटना आइजोल से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर सुबह लगभग 10 बजे हुई। घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है क्योंकि घटना के वक्त वहां 35-40 मजदूर मौजूद थे। 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मलबे से अब तक 17 शव निकाले गए हैं... कई अन्य अब भी लापता हैं। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

पीएमओ ने पीएम के हवाले से ट्वीट कर कहा कि मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपए की मदद की जाएगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
अगला लेख
राजनीतिक सलाहकार के यहां ED का छापा, छत्तीसगढ़ सीएम ने बताया जन्मदिन का तोहफा