1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Uddhav Thackeray big blow, nephew Nihar supports Eknath Shinde

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, भतीजे निहार ने किया एकनाथ शिंदे का समर्थन

Uddhav Thackeray
मुंबई। शिवसेना विधायकों के टूटने और सरकार गिरने के सदमे से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे अभी उबर भी नहीं पाए होंगे, इसी बीच उनके भतीजे ने उन्हें बड़ा झटका दे दिया है। उद्धव के भतीजे निहार ठाकरे ने शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुकलात कर उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। 
 
निहार ठाकरे शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के सबसे बड़े बेटे दिवंगत बिंदुमाधव ठाकरे के बेटे हैं। बिंदुमाधव का 1996 में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री शिंदे के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि निहार ठाकरे इस मुलाकात के बाद अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत मुख्यमंत्री के नेतृत्व में करेंगे।
भाजपा नेता के दामाद हैं निहार ठाकरे : निहार ठाकरे अब तक राजनीति से दूर रहे हैं। उनकी शादी भाजपा नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल की बेटी से हुई है। गौरतलब है कि शिंदे ने पिछले महीने पार्टी के लगभग 40 विधायकों के साथ शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी। उन्होंने 30 जून को भाजपा के समर्थन से राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
अगला लेख
कार्यकाल पूरा होने के बाद भी संवैधानिक सिद्धांतों का पालन राष्ट्रपति का दायित्व : रामनाथ कोविंद