1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. two cricketers dies in road accident

क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे दो लड़कों की मौत

road accident
यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई और इनमें से एक के पिता घायल हो गए। ये दोनों लड़के स्थानीय 20-20 क्रिकेट मैच खेलकर वर्धा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
 
अवधूतवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मैच में हिस्सा लेकर लौट रहे तीन अन्य लड़के भी घायल हो गए। मृतकों की पहचान 11 वर्षीय प्रवीण लोहिया और 11 वर्षीय अक्षर अभिषेक के रूप में हुई। ये दोनों वर्धा जिले के हैं। 

लोहिया के पिता वाहन चला रहे थे और उनका नियंत्रण वाहन से हट गया था, जिसके बाद वाहन पुल की रेलिंग से टकरा गया। दोनों किशोरों की मौत घटनास्थल पर हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अगला लेख
पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी का 88 वर्ष की उम्र में निधन