1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Truck-Bolero accident, Road accident

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक-बोलेरो की टक्कर, सात की मौत

Truck-Bolero accident
कन्नौज। उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एकसप्रेस-वे पर बुधवार तड़के हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बोलेरो सवार एक बालक और तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि चार घायल हो गए।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिर्वा क्षेत्र में आगरा से लखनऊ की ओर आ रही बोलेरो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वन पुरवा के पास तड़के करीब चार बजे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और चार घायल हो गए। मृतकों में एक बालक, तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ये लोग अलवर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है, जिसमें तीन की हालत गंभीर है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि उसका चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। (वार्ता)
अगला लेख
चीनी वस्तुओं के आयात पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाएगा अमेरिका