1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Traumatic road accident in Bihar's Purnia, 8 killed

बिहार के पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल

road accident
बिहार के पूर्णिया जिले में जलालगढ़ थाना क्षेत्र के दार्जिया बाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। हादसे में मरने वाले सभी मजदूर राजस्थान के बताए जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर लोहे के पाइप से लदा एक ट्रक पलट गया। ट्रक पर सवार लगभग 8 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। ट्रक पर चालक और उप चालक समेत कुल 16 लोग सवार थे।

अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिस वजह से यह हादसा हुआ है।मरने वाले सभी मजदूर राजस्थान के उदयपुर खैरवाड़ा के बताए जा रहे हैं।
 
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अगला लेख
बेल्जियम दुनिया का पहला देश जहां मंकीपॉक्स वायरस के लिए 21 दिन का क्वारंटाइन