1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. transgender Police constable tries to drink

ट्रांसजेंडर पुलिस कांस्टेबल ने पी चूहा मारने की दवा, वायरल हुई सेल्फी

transgender Police constable
रामनाथपुरम। तमिलनाडु में अपने तीन वरिष्ठों के उत्पीड़न के कारण एक ट्रांसजेंडर महिला पुलिस कांस्टेबल ने खुदकुशी का प्रयास किया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
इस साल अगस्त में पुलिस सेवा में शामिल होने वाली आर नसरिया ने चूहा मारने की दवा पीते हुए एक सेल्फी शूट किया और सोमवार रात में व्हाटसएप पर डाल दिया। उसने संदेश में कहा कि वह तीन वरिष्ठों के अश्लील तरीके से दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ के विरोध में यह कदम उठा रही है।
 
उन्होंने बताया कि वीडियो देखने के बाद पुलिस उसके कमरे में पहुंची और स्थानीय सरकारी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। पेट साफ होने के बाद उसकी स्थिति अब ठीक है।
 
जिला पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश मीना ने डीएसपी रैंक के एक अधिकारी को ट्रांस महिला कांस्टेबल की शिकायत पर एक विभागीय जांच करने का आदेश दिया है।
 
पुलिस ने कहा कि आर्म्ड रिजर्व बटालियन में उत्पीड़न की शिकायत के बाद महिला ट्रांसजेंडर का हाल ही में एसपी कार्यालय में पासपोर्ट विभाग में तबादला किया गया था। हालांकि, उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची और खुदकुशी का प्रयास किया।
 
पुलिस ने कहा कि यहां आर्म्ड रिजर्व बटालियन और तिरूचिरापल्ली में तैनाती के दौरान वह दोनों बार 20 से अधिक दिनों तक कार्य से अनुपस्थित रही थी।
अगला लेख
OMG, 12 दिनों में 150 से ज्यादा महिलाओं से बलात्कार