• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. The woman was sexually abused by making pornographic videos
Written By
Last Modified: रविवार, 7 मार्च 2021 (00:47 IST)

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Sexual abuse
जींद (हरियाणा)। महिला थाना पुलिस ने एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसका यौन शोषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने गत 9 फरवरी को पुलिस को दी गई एक शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। लेकिन पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लंबे समय से लगातार उसका यौन शोषण कर रहा था। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था और रोहताश नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान यह पता चला कि वीडियो गांव के ही सुनील नाम के एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से बनाई थी। पुलिस ने सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी