गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. The mercury crossed 45 degrees in Ratlam, Madhya Pradesh
Written By
Last Modified: शनिवार, 13 मई 2023 (00:45 IST)

मध्य प्रदेश के रतलाम में पारा 45 डिग्री के पार, लू का प्रकोप जारी

मध्य प्रदेश के रतलाम में पारा 45 डिग्री के पार, लू का प्रकोप जारी - The mercury crossed 45 degrees in Ratlam, Madhya Pradesh
भोपाल। मध्य प्रदेश के रतलाम में शुक्रवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर के बाद मध्य प्रदेश के रतलाम में देश का दूसरा सबसे अधिक तापमान रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मध्य प्रदेश के धार में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी मध्य प्रदेश के रतलाम एवं धार जिलों में लू का प्रकोप जारी रहा। मध्य प्रदेश में लगातार तीसरे दिन तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
जयशंकर ने साधा चीन पर निशाना, बोले- समझौतों का उल्लंघन करने वाले देश भरोसे को करते हैं कम