• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Former minister and BJP leader Deepak Joshi joins Congress
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : शनिवार, 6 मई 2023 (14:07 IST)

शिवराज का विकेट लाकर दूंगा, कांग्रेस में शामिल होने के बाद बोले दीपक जोशी, किस गेंद पर शिवराज की गिल्लियां बिखरेगी, जानता हूं

Deepak Joshi joins Congress
Deepak Joshi joins Congress: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी (Deepak Joshi) आज कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दीपक जोशी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
 
कांग्रेस में शामिल होने के बाद दीपक जोशी ने जमकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला। दीपक जोशी ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में उस सीट से नहीं लाड़ूंगा जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काम किया है। दीपक जोशी ने कहा कि शिवराज जी जीरो है और मैं हीरो हूं। दीपक जोशी ने कहा कि किस गेंद पर शिवराज की गिल्लियां बिखरेंगी, मैं यह अच्छी तरह से जानता हूं और अगर पार्टी उनको मौका देगी तो शिवराज जी का विकेट लाकर दूंगा। दीपक जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगर बुधनी से टिकट देगी तो तीन-चार दिन में तैयारी शुरू कर दूंगा। हालांकि कमलनाथ ने कहा कि दीपक जोशी के ‌टिकट पर फैसला कार्यकर्ता लेंगे। 
 
इससे पहले दीपक जोशी आज सुबह देवास के सिविल लाइन स्थित घर से भोपाल के लिए रवाना हुए तो उनकी बहन मंजू जोशी ने उन्होंने तिलक लगाकर रवाना किय़ा। पूर्व मंत्री दीपक जोशी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए।   
पिता के सम्मान के लिए छोड़ी भाजपा : कांग्रेस में शामिल होने का कारण बताते पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि उनकी पिता ने उनको विरासत में ईमानदारी थी, लेकिन जिस प्रकार से पिछले कुछ समय से संगठन और सरकार में भ्रष्टाचार और बंदरबांट का मामला चल रहा है उससे दुखी होकर उन्होंने भाजपा को छोड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पिता के सम्मान के लिए वह पिछले ढाई सालों से आवाज उठा रहे थे, लेकिन जिम्मेदारों ने उनकी एक नहीं सुनी।
 
पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने अपनी और अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के प्रति भाजपा संगठन और सरकार की घोर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पिता ने उन्हें ईमानदारी और कथनी करनी में अंतर नहीं करने की जो विरासत सौंपी थी उसको बचाने के लिए वह कांग्रेस में शामिल हुए। 
 
शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार : पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि वे किसी पद या टिकट के लिए कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। दीपक जोशी ने कहा वह सौदेबाजी नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन अगर कांग्रेस पार्टी कहेगी, तो वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और उन्होंने समकालीन राजनीति में काम किया है और वह उनके दांवपेंच को अच्छी तरह जानते हैं और कार्यकर्ताओं और जनता के दम पर उनको चुनाव में हराएंगे।
ये भी पढ़ें
हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया, क्या है कांग्रेस नेताओं का टीपू सुल्तान के परिवार से कनेक्शन