1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. राजौरी जिले में सेना ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

राजौरी जिले में सेना ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

Jammu and Kashmir
जम्मू। सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया।
 
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से 400 मीटर अंदर आ चुके एक समूह को सैनिकों ने सुबह करीब 5 बजकर 55 मिनट पर रोका जिसके बाद वहां गोलीबारी शुरू हो गई।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। उसके पास से एक एके-47 और 2 मैगजीनें बरामद हुई हैं। अधिकारी ने बताया कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक समूह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी थी। घटना पर विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है। (भाषा)
अगला लेख
Weather update : यूपी, बिहार में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, यहां होगी हल्की बारिश