सम्बंधित जानकारी
- श्रीनगर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी, नहीं रुक रहीं हत्याएं
- यूनेस्को के रचनात्मक शहरों की सूची में शामिल हुआ श्रीनगर, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
- श्रीनगर में आतंकियों ने की गोलीबारी, 1 नागरिक की मौत, 24 घंटे में दूसरी हत्या
- केरल में 5000 से ज्यादा Corona केस, श्रीनगर के 5 इलाकों में सख्त कर्फ्यू
- श्रीनगर के बटमालू में आतंकियों की फायरिंग में पुलिसकर्मी शहीद
श्रीनगर में फिर आतंकी हमला, ईदगाह इलाके में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका
श्रीनगर। श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बुधवार को सीआरपीएफ के बंकर को निशाना बनाकर आतंकवादियों द्वारा हथगोले से किए गए हमले में एक पुलिसकर्मी सहित 2 लोग घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर आतंकवादियों ने श्रीनगर जिले के आली मस्जिद ईदगाह के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 161वीं बटालियन के बंकर को निशाना बनाकर हथगोला फेंका।
उन्होंने बताया कि हथगोला फटने से श्रीनगर के हवाल निवासी ऐजाज अहमद भट और शहर के ही नरवारा इलाके के रहने वाले पुलिस कांस्टेबल सजाद अहमद घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल इस समय छुट्टी पर हैं। उन्होंने बताया कि घायल भट को इलाज के लिए यहां के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
