मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Temperature dropped due to rain in Jharkhand
Written By
Last Updated :रांची , गुरुवार, 7 दिसंबर 2023 (14:26 IST)

झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तापमान में आई गिरावट

Rain in Jharkhand
झारखंड (Jharkhand) में रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से गुरुवार को भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते बताया कि मंगलवार शाम से हो रही हल्की से मध्यम बारिश (rain) के कारण राज्य के दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
 
बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है, वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तथा डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।
 
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि दिन के तापमान में गिरावट अगले 24 घंटों तक जारी रह सकती है। इसके बाद यह धीरे-धीरे बढ़ सकती है, क्योंकि शुक्रवार के बाद चक्रवात का प्रभाव कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शाम से बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी। खराब मौसम की वजह से रांची के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और कई सड़कों पर यातायात जाम हो गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
महाराष्ट्र के तुलजा भवानी मंदिर से सोने का मुकुट चोरी, जानिए कहां है मंदिर