1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cyclone Michong Updates : No light in cricketer R Ashwin area

चेन्नई में साइक्लोन मिचौंग का कहर, बिजली गुल, 30 घंटों से अंधेरे में अश्विन

Ravichandran Ashwin
Cyclone Michong Updates : साइक्लोन मिचौंग ने तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। चेन्नई समेत कई शहरों में बाढ़ आ गई। तूफान की वजह से बिजली गुल हो गई। तमिलनाडु में तूफान की वजह से 16 लोग मारे गए हैं। स्टार भारतीय गेंदबाज अश्विन के इलाके में भी पिछले 30 घंटों से बिजली नहीं है।

चेन्नई में मंगलवार को बारिश रूक गई लेकिन जगह जगह काफी पानी जमा है, बिजली कटी हुई है और मोबाइल नेटवर्क नहीं आ रहा। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ के कारण चेन्नई के लोगों की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि उनके अपने इलाके में पिछले 30 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल है।
 
अश्विन ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'मेरे इलाके में भी 30 घंटे से अधिक समय से बिजली नहीं है । यही हालत अधिकांश इलाकों की है। पता नहीं क्या विकल्प बचा है।'
 
 
इस भयानक तूफान में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और साउथ के अभिनेता-निर्माता विष्णु विशाल भी फंसे हुए भी फंसे हुए थे। हालांकि रेस्क्यू टीम ने करीब 24 घंटे बाद बोट की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
अगला लेख
पन्नू ने दी संसद पर हमले की धमकी, दिल्ली पुलिस सतर्क