BJP जहां सरकार नहीं बना सकती वहां विधायकों को ही खरीद लेती है : तेजस्वी यादव
Tejashwi Yadav News : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाया कि जहां वह सरकार नहीं बना सकती, वहां वह विधायकों को ही खरीद लेती है तथा उसने बिहार में ऐसा ही किया।
यादव ने झारखंड के चतरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा सत्ता में आने के लिए मुख्यमंत्री को ही अपने साथ ले गई। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ हाथ मिला लेने का जिक्र करते हुए दावा किया, भाजपा जिन राज्यों में सरकार नहीं बना सकती, वहां वह विधायकों को ही खरीद लेती है। बिहार में जब वह सरकार गिराने में विफल हो गई तब उसने मुख्यमंत्री को ही अपने साथ कर लिया।
नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा 2016 में की गई नोटबंदी का हवाला देते हुए यादव ने कहा कि वह इसकी बरसी पर, इस कदम से अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने इस कदम को दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला बताया।
राजद नेता ने भाजपा पर देश में विभाजन पैदा करने के लिए नफरत के बीज बोने तथा लोकतंत्र एवं देश के संविधान को नष्ट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
आज नोटबंदी की आठवीं बरसी है। प्रधानमंत्री जी द्वारा बिना सोचे समझे लागू किए गए इस फैसले के कारण मारे गए सैंकड़ों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 8, 2024
नोटबंदी विश्व का सबसे बड़ा घोटाला है। इसके कारण भ्रष्टाचार में बेतहाशा वृद्धि हुई बीजेपी ने देशभर के प्रत्येक जिले में अपने लिए… pic.twitter.com/324en4mqyJ
राजद नेता ने भाजपा पर देश में विभाजन पैदा करने के लिए नफरत के बीज बोने तथा लोकतंत्र एवं देश के संविधान को नष्ट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
झारखंड में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour

