सम्बंधित जानकारी
- भाजपा पर बरसे राहुल गांधी, आदिवासियों से छीनना चाहती है जल, जंगल और जमीन
- खरगे ने की फडणवीस की आलोचना, कहा महाराष्ट्र की जनता देगी BJP को मुंहतोड़ जवाब
- राहुल गांधी ने दी सफाई, बोले- मैं व्यवसाय नहीं, एकाधिकार के खिलाफ
- राहुल गांधी के लेख पर बवाल, पूर्व राज परिवारों के सदस्य बुरी तरह भड़के
- यासीन मलिक की पत्नी ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, जम्मू कश्मीर में ला सकता है शांति
राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला, बोले- मणिपुर को जलाया, देश में लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का किया प्रयास
Rahul Gandhi News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उस पर मणिपुर को जलाने और देशभर में लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने देश की 90 प्रतिशत आबादी को उनके उचित अधिकारों और लाभों से वंचित रखा है।
लोहरदगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया, भाजपा ने मणिपुर को जला दिया और लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास किया। इसने हिंदुओं, मुस्लिमों, ईसाइयों और सिखों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काया। हाल में हुए हरियाणा चुनावों में भाजपा ने जाटों को गैर-जाटों के खिलाफ भड़काया, यही भाजपा का चरित्र है।
कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि उन्होंने प्यार का संदेश फैलाने और नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा की। गांधी ने दावा किया, जब मैं आदिवासियों, दलितों के लिए आवाज उठाता हूं तो भाजपा मुझ पर हिंदुस्तान को बांटने का आरोप लगाती है।
झारखंड में INDIA की 7 गारंटी दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों एवं महिलाओं सहित हर निवासी को सशक्त करने वाली हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 8, 2024
भाजपा झारखंड की जनता और विशेष रूप से आदिवासियों से उनका हक़ छीनना चाहती है। हम किसी भी क़ीमत पर उसके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।
हम जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा करेंगे… pic.twitter.com/4aJ5Wo5E1Q
गांधी ने कहा, मैं हिंदुस्तान को एकजुट करने और मजबूत करने के लिए यहां आया हूं। हिंदुस्तान की 90 प्रतिशत आबादी में आदिवासी, दलित और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) शामिल हैं और अगर मैं शासन में उनकी भागीदारी के लिए आवाज उठाने के कारण गलत हूं, तो मैं ऐसा करता रहूंगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 25 पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन वह कांग्रेस को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासन के दौरान किसानों का 72,000 करोड़ रुपए का कर्जा माफ करने के लिए कोसती है। उन्होंने आरोप लगाया, क्या भाजपा सरकार ने झारखंड के किसानों का कोई कर्ज माफ किया...? नहीं, क्योंकि आप आदिवासी, दलित और ओबीसी हैं।
उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा कभी आपका कर्ज माफ नहीं करेगी, क्योंकि वह पूंजीपतियों का कर्ज माफ करती है। विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद यह गांधी का झारखंड का दूसरा दौरा था। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
