• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Teenager kidnapped and raped for 4 months
Written By
Last Modified: शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (00:49 IST)

UP में किशोरी का अपहरण कर 4 माह तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Rape
बलिया (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी को कथित रूप से अगवा करने के बाद मुंबई ले जाकर 4 माह तक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी को अभिषेक वर्मा (20) ने 17 अक्टूबर 2022 को गांव से ही अगवा कर लिया, इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर अभिषेक के विरुद्ध संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस उप निरीक्षक अतुल कुमार मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने किशोरी को बुधवार को थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के समीप से बरामद किया और आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया।

उन्होंने बताया कि किशोरी ने पूछताछ के बाद बताया कि अभिषेक उसे अगवा करने के बाद मुंबई ले गया तथा उसके साथ लगातार 4 माह तक बलात्कार किया, उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर मामले में संबंधित कानूनों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर को धमकी, 'खालिस्तानी' नारे लगाने को कहा