सम्बंधित जानकारी
- 'इंस्टाग्राम मित्र' ने किया होटल में दुष्कर्म, मां को भेजी अश्लील तस्वीर
- इंदौर के Green Bond को मिला बेहतर प्रतिसाद, IMC ने जुटाए 721 करोड़ रुपए
- इंदौर में मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग गर्भवती पाई गई, दुष्कर्म का मामला दर्ज
- इंदौर नगर निगम ने मात्र 2.30 घंटे में ग्रीन बांड के जरिए जुटाए 300 करोड़ रुपए
- इंदौर में शादी रुकवाने के लिए युवती के भाई की हत्या की कोशिश
इंस्टाग्राम से शुरू हुई लव और धोखे की कहानी, अब दुष्कर्म का केस
इंदौर। यह कहानी है कि इंदौर की एक ऐसी युवती की जिसका इंस्टाग्राम पर एक युवक से संपर्क हुआ। यही मेलमिलाप बाद प्यार में बदल गया। बाद में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से यौन संबंध भी बनाए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया।
यह मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाने का है, जहां युवती ने आकाश नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। युवती अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आकाश नामक युवक से इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों आपस में प्रेम करने लगे। फिर आकाश ने युवती से शादी के वादे करना शुरू कर दिया।
शादी के वादों की आड़ में आकाश ने युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए। उसे बाहर भी घुमाने के लिए लेकर गया था। लेकिन, जब आकाश के परिजनों ने उसकी शादी पीड़िता करने से इंकार कर दिया। इसके बाद आकाश ने भी युवती को छोड़ दिया।
इसके बाद युवती ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में आकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाशकर रही है।
