सम्बंधित जानकारी
- नीतीश के नेतृत्व में राजग लड़ेगा बिहार विधानसभा चुनाव, हासिल करेगा जीत : जेपी नड्डा
- भाजपा प्रमुख नड्डा का ऐलान, मिलकर चुनाव लड़ेंगे भाजपा, जदयू और लोजपा
- असम में भाजपा के सीएम उम्मीदवार हो सकते हैं पूर्व CJI रंजन गोगोई
- राफेल सौदे को लेकर राहुल ने सरकार पर साधा निशाना, भाजपा का पलटवार
- शाहीनबाग प्रदर्शनकारियों के पार्टी में शामिल होने से दिल्ली भाजपा नाराज
BJP | मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने भाजपा में शामिल होने की जताई मंशा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सक्रिय राजनीति में आने की इच्छा जता चुके मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने रविवार को यहां कहा कि वे अगले कुछ दिनों में भाजपा में दोबारा शामिल होना चाहते हैं।
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके रॉय ने पहले कहा था कि वे पार्टी द्वारा दी गई किसी भी जिम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार हैं।
शिलांग से कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे रॉय ने कहा कि मैं पार्टी में दोबारा शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष (दिलीप घोष) से मिलूंगा। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि यह कुछ दिनों में करूंगा। (भाषा)
