dharma sangrah
Mon, 17 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Tamil Nadu, Road accident, Pilgrim group

तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना, 5 तीर्थयात्रियों की मौत

Tamil Nadu
तिरुचिरापल्ली। तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली के पलापट्टी में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने पदयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों के एक समूह को टक्कर मार दी, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। 
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिरुचिरापल्ली के विभिन्न हिस्सों से लगभग 10 श्रद्धालु अरुलमिगु धनद्युतापाणि मंदिर के दर्शन के लिए पदयात्रा पर रवाना हुए थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। 
 
कार चेन्नई से थेनी जा रही थी। वाहन के तेज रफ्तार में होने के कारण चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में 1 मुस्लिम युवक समेत 5 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। 
 
मृतकों की पहचान द्वारागन, हरिहरसूदन, श्रीनिवास, गुणशेखरन और सलीम के रूप में की गई है। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार लोगों को कोई चोट नहीं पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
ग्राहकों के लिए खुशखबर, अब सालभर मिलेगा डेटा प्लान का फायदा