1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Tamil Nadu gold 15 kg gold seized

तमिलनाडु में 6.3 करोड़ रुपए कीमत का 15 किलो सोना जब्त

Tamil Nadu
चेन्नई। भारतीय तट रक्षक (ICG) और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) अधिकारियों ने बुधवार को मन्नार की खाड़ी में एक नौका से तस्करी कर ले जाए जा रहे 6.3 करोड़ रुपए कीमत के 15 किलो सोना के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
 
रक्षा मंत्रालय की ओर से यहां जारी वक्तव्य के मुताबिक तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत आईसीजी और डीआरआई अधिकारियों ने तमिलनाडु के मंडपम के पास मछली पकड़ने वाली एक नौका  को रोका गया और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
अधिकारियों ने दोनों के पास से 15 किलो सोना बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 6.3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। तस्करों ने इससे पहले जब्त सोना को समुद्र में डुबोने का भी प्रयास किया था। जब्त सोना और गिरफ्तार लोगों को आगे की जांच के लिए डीआरआई के हवाले कर दिया गया है। सोना को 5 काले बैगों में छुपाकर रखा गया था।
अगला लेख
Weather update : उप्र में मौसम ने बदली करवट, कई क्षेत्रों में बारिश