1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Sushant case : CBI notice to Rhea Chakraborty

बड़ी खबर : सुशांत केस में पहली बार रिया चक्रवर्ती से CBI पूछताछ

Sushant case
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में शुक्रवार को सीबीआई पहली रिया चक्रवती से पूछताछ करेगी। रिया को नोटिस जारी कर डीआरडीओ गेस्ट हाउस बुलाया गया है। रिया अपने भाई शोविक के साथ डीआरडीओ दफ्तर पहुंची।
 
सुशांत की मौत के बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया पर सवाल उठ रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले में रिया से पूछताछ कर चुका है। रिया पर पैसों की हेराफेरी के साथ ही कई अन्य गंभीर आरोप लगे हैं।
 
सीबीआई इस मामले में सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज समेत कई लोगों से पूछताछ कर रही है। 
 
पैसों की हेराफेरी के आरोपों पर सफाई देते हुए रिया चक्रवर्ती ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा था कि वह सुशांत के पैसों पर आश्रित नहीं थी। इस बातचीत में रिया ने उस पर लग रहे सभी आरोपों को सिरे से  खारिज कर दिया था।
 
सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर रिया चक्रवती को जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं और सुशांत लगभग 23 फरवरी 2016 तक एक साथ थे। उस दौरान वो कभी अवसाद की स्थिति में कभी नहीं था। साथ ही वो किसी भी मनोचिकित्सक के संपर्क में नहीं था।
अगला लेख
मैक्सिको की सेना को रियो ग्रांडे नदी पर मिली एक सुरंग, अमेरिका पहुंचने में होता था इस्तेमाल