1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Stunts cost 6 youths in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में स्टंट करना 6 युवकों को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Greater Noida
नोएडा। ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने शुक्रवार को एक कार में सड़क पर खतरनाक स्टंट करने के आरोप में 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने स्टंट के लिए इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है जिसके कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। इसका संज्ञान लेते हुए स्थानीय नॉलेज पार्क पुलिस थाने की एक टीम ने जांच शुरू की और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान की।
 
प्रवक्ता ने कहा कि कार के मालिक समेत सभी 6 लोगों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया और नोएडा में पंजीकृत कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कुशाग्र, प्रशांत, हिमांशु, सुमीत, कुणाल और तनिष्क के रूप में हुई है।(भाषा)
अगला लेख
J&K: बारामूला में सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, कोई हताहत नहीं