सम्बंधित जानकारी
- सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों के मुनाफे में आई 90% की गिरावट, जानिए क्या है वजह...
- कौन हैं बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल
- इलेक्ट्रिक कार खरीदना फायदे का है सौदा, इसकी आलोचनाओं से न हों परेशान
- ICICI Bank का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 11,696 करोड़ रुपए पर
- Reliance Industries का शुद्ध लाभ 15 हजार 138 करोड़ रुपए, Jio का शुद्ध लाभ बढ़ा
सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर से मिले SPU कुलसचिव रावत
Sikkim Governor Om Mathur: सिक्किम प्रोफ़ेशनल यूनिवर्सिटी (SPU) के कुलसचिव एवं राजस्थान की राजधानी जयपुर जिले की चोमू नगर के निवासी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से गैंगटोक स्थित राजभवन में मुलाकात की।
इस अवसर पर प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने महामहिम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से आशर्वाद लिया एवं उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान प्रोफेसर रावत ने राज्यपाल ओम माथुर को खादा पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इसके साथ ही प्रोफेसर रावत ने माथुर को रवीन्द्रनाथ नाथ टैगोर द्वारा लिखित देश के राष्ट्रगीत का फोटो फ्रेम एवं मोमेंटो भी भेंट किया। इस अवसर पर प्रो. रावत की पत्नी सविता देवी एवं पुत्र लीलाधर भी उपस्थित थे।
