1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Sonu Sood's sister will contest the assembly elections

Punjab Elections 2022: सोनू सूद की बहन लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, अभी पार्टी तय नहीं

Sonu Sood
चंड़ीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजनीतिक दल एक्शन मोड में आ गए हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड अभिनेता और कोरोना काल में लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद को लेकर बड़ी खबर आई है। सोनू सूद ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।
 
हालांकि उनकी बहन मालविका चुनाव लड़ेंगी, लेकिन मालविका किस पार्टी और किस सीट से चुनाव लड़ेगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। मालविका के चुनाव लड़ने के फैसले के साथ ही अब कयासों का दौर शुरू हो गया है।
 
कुछ दिनों पहले मालविका की पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ भी एक तस्वीर वायरल हुई है। इस तस्वीर में मालविका के साथ उनके अभिनेता भाई सोनू सूद भी थे। हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' का ऐलान किया था।
अगला लेख
यूपी में JAM पर सियासी संग्राम, अखिलेश यादव का अमित शाह पर पलटवार