1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Sonali phogat case : PM Sudhir in 10 days police custody

सोनाली फोगाट मामला : मुश्किल में PA सुधीर सागवान, 10 दिन की पुलिस हिरासत में

sonali phogat
पणजी। गोवा की एक अदालत ने भाजपा नेता सोनाली फोगाट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में गिरफ्तार 2 आरोपियों को शनिवार को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
 
अंजुना पुलिस ने शनिवार को सोनाली के पीए सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह को मापुसा शहर की अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
 
सागवान और सिंह 22 अगस्त को लोकप्रिय टिकटॉक स्टार फोगाट के साथ गोवा पहुंचे थे। फोगाट को 23 अगस्त की सुबह उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में उनके होटल से मृत अवस्था में लाया गया था।
 
पुलिस ने कहा था कि सागवान और सिंह ने कथित तौर पर पानी में ‘नशीला पदार्थ’ मिलाया था और 22-23 अगस्त की दरमियानी रात को कर्लीज रेस्तरां में पार्टी के दौरान फोगाट को इसे पीने के लिए मजबूर किया था। सागवान और सिंह पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
 
पुलिस ने इस मामले में ड्रग पैडलर के साथ कर्लीज रेस्तरां के मालिक को भी हिरासत में लिया है। 
अगला लेख
Bihar Crime: इंजीनियर के घर मिला कुबेर का खजाना, करोड़ों का कैश और ज्वेलरी बरामद