सम्बंधित जानकारी
- गुजरात : PM मोदी की रैली में सभास्थल पर दिखा सांप, मची भगदड़
- सर्पदंश से गुस्साए बच्चे ने भी सांप को काटा, सांप की मौत
- बलिया में एंबुलेंस चालक ने मरीज को लगाया इंजेक्शन
- शेयर बाजारों में 3 दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में आई गिरावट
- मातृत्व वंदना योजना के तहत शादीशुदा महिलाओं को मिलेंगे 6 हजार रुपए
महिला ने कोबरा को दी मात, चप्पल लेकर भाग गया खतरनाक सांप
सांप को देखते ही लोगों को सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। एक कोबरा सांप को अपनी तरफ आता देख महिला ने उसे चप्पल फेंककर मारी जिसके बाद सांप ने चप्पल को मुंह में दबाया और वह भाग निकला।
एक घर में घुसने की कोशिश कर रहे खतरनाक कोबरा सांप ने कुछ ऐसा कर दिया कि आपको डर के एहसास के साथ हंसी भी छूट जाएगी। इस खतरनाक कोबरा सांप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
I wonder what this snake will do with that chappal. He got no legs. Unknown location. pic.twitter.com/9oMzgzvUZd
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) November 24, 2022
आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि करीब 2 मीटर लंबा एक खतरनाक कोबरा सांप एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा है। उसे घर में घुसते देख घबराई महिला उसे चप्पल फेंककर मारती है। खुद को चप्पल लगने से सन्न कोबरा सांप एक बार के लिए ठिठक जाता है। अगले ही पल वह चप्पल को मुंह में दबाकर फन उठाए सरपट वहां से भाग जाता है।
Edited by: Ravindra Gupta
