• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Shiv Sena (UBT) leader's son shot in Mumbai
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (22:20 IST)

उद्धव गुट के नेता अभिषेक की मौत, फेसबुक LIVE के दौरान हुआ था हमला

उद्धव गुट के नेता अभिषेक की मौत, फेसबुक LIVE के दौरान हुआ था हमला - Shiv Sena (UBT) leader's son shot in Mumbai
Shiv Sena (UBT) leader's son shot in Mumbai : शिवसेना (UBT) के नेता विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक को गुरुवार शाम यहां अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गए। अभिषेक घोसालकर को गोली मारने के आरोपी मौरिस नोरोन्हा का शव अस्पताल लाया गया। उसने कथित तौर पर आत्महत्या से पहले घोसालकर को गोली मार दी थी।

पुलिस ने यह जानकारी दी। अभिषेक घोसालकर को गोली मारने के आरोपी मौरिस नोरोन्हा का शव अस्पताल लाया गया। उसने कथित तौर पर आत्महत्या से पहले घोसालकर को गोली मार दी थी और कथित तौर पर यह सब फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम किया था। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दहिसर इलाके में एमएचबी कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour