1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Shahrukh Khan's son Aryan will be released on Saturday

Aryan Khan Case: जानिए मायूस 'मन्नत' में अब कब लौटेंगी खुशियां, फिर कब खुलेगी जेल की पेटी

आज आर्यन की रिहाई की खबरों के बीच शाहरुख के निवास 'मन्नत' पर जश्न की तैयारियां थीं, लेकिन आज रिहाई नहीं होने से वहां मायूसी का माहौल बन गया।

Aryan Khan
मुंबई। बंबई हाईकोर्ट से गुरुवार को जमानत मिलने के बावजूद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शुक्रवार को जेल से रिहा नहीं हो पाए। दरअसल, उनकी जमानत का ऑर्डर सायं 5.30 जेल नहीं पहुंच पाया। यही कारण है कि आर्यन को आज की रात आर्थर रोड जेल में ही गुजारनी होगी। 
 
जानकारी के मुताबिक अब शनिवार सुबह 5.30 बजे जेल की जमानत पेटी खुलेगी। इसके बाद ही आर्यन की रिहाई की कार्यवाही शुरू हो पाएगी। रात को बेल ऑर्डर जमानत पेटी में डाला जाएगा। माना जा रहा है सुबह 9 बजे तक जेल से छूट सकते हैं आर्यन खान।
 
हालांकि आज आर्यन की रिहाई की खबरों के बीच शाहरुख के निवास 'मन्नत' पर जश्न की तैयारियां थीं, लेकिन आज रिहाई नहीं होने से वहां मायूसी का माहौल बन गया। अब मन्नत को खुशियों के लौटने का इंतजार कल तक करना होगा। 
उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उनके दो साथी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को क्रूज ड्रग्स की पार्टी के सिलसिले में 2 अक्टूबर को एनसीबी ने हिरासत में लिया। कई बार याचिका खारिज होने के बाद 28 अक्टूबर को बंबई हाईकोर्ट ने आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी।
 
अगला लेख
ये स्‍मार्ट बंदर है, ‘घूस’ देने पर ही माना और लौटाया छीना हुआ चश्‍मा, वीडि‍यो देखें