1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bombay high court released Aryan Khan bail order

ड्रग मामले में आर्यन खान का बेल ऑर्डर जारी, 1 लाख के मुचलके पर मिली जमानत

Aryan Khan
नई दिल्ली। बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रूज ड्रग्स में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का बेल ऑर्डर जारी कर दिया। आर्यन को 1 लाख के मुचलके पर कुछ शर्तों के साथ जमानत मिली है।
 
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को 5 पेज का बेल ऑर्डर जारी किया। आर्यन को हर शुक्रवार दोपहर 11 से 2 बजे के बीच NCB दफ्तर आना होगा। जांच अधिकारी की इजाजत के बगैर नहीं छोड़ सकेंगे मुंबई। इतना ही नहीं आर्यन को अपना पासपोर्ट भी NDPS कोर्ट में जमा कराना होगा।
 
गौरतलब है कि आर्यन खान ने 25 दिन जेल में गुजारे और गुरुवार को हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। बेल ऑर्डर जारी होने के बाद आज शाम तक आर्यन की रिहाई हो सकती है।
अगला लेख
Live Updates : ड्रग मामले में आर्यन खान का बेल ऑर्डर जारी, बगैर इजाजत नहीं छोड़ सकेंगे मुंबई