बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Sexual abuse, Dalit girl, Baba arrested
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (20:22 IST)

यौन शोषण का आरोपी बाबा गिरफ्तार

Sexual abuse
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मिश्रिख में एक दलित लड़की से बलात्कार के आरोप में एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है। बाबा पर आरोप है कि उसने दलित लड़की का करीब आठ महीने तक यौन शोषण किया।
 
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मिश्रिख में आश्रम तथा लॉ कॉलेज संचालित करने वाले बाबा सियाराम को एक दलित लड़की का करीब आठ महीने तक यौन शोषण करने के आरोप में गत 25 सितंबर को गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने बताया कि करीब 19 वर्षीय पीड़ित लड़की ने 100 नंबर डायल करके पुलिस को आपबीती सुनाई थी, जिसके बाद पुलिस ने सियाराम को पकड़ लिया।
 
लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह स्वयंभू बाबा के लॉ कॉलेज में नौकरी के सिलसिले में वहां के प्रबंधक रिंटू सिंह से मिलने गई थी। बाद में सियाराम ने उसे बंधक बनाकर उससे बलात्कार किया। यह सिलसिला आठ महीने तक चला।
 
लड़की के मुताबिक, रिंटू ने बाद में उसे बताया था कि उसे लेकर आने वाले दशरथ और आशीष शुक्ला ने उसे उसके हाथ 50 हजार रुपए में बेच दिया है।
 
पुलिस अधीक्षक मृगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा सियाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं दशरथ, आशीष और रिंटू की तलाश की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बलात्कार मामले में तरुण तेजपाल के खिलाफ आरोप तय