Publish Date: Thu, 31 Aug 2017 (23:46 IST)Updated Date: Thu, 31 Aug 2017 (23:51 IST)
जयपुर। दुष्कर्म के जुर्म में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा बीस साल की सजा सुनाए जाने के बाद जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की मां और पत्नी हनुमानगढ़ जिले के गोलुवाला थाना क्षेत्र में स्थित आश्रम में आई हुई हैं।
गोलुवाला थानाधिकारी मोठयार ने गुरुवार को कहा कि गुरमीत राम रहीम की मां और पत्नी गत 27 अगस्त को आ गई थीं, तभी से यहीं पर हैं। उन्होंने बताया कि राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के आने की सूचना नहीं है। इधर, आश्रम की देखभाल करने वाले गुरमेल सिंह से सम्पर्क नहीं हुआ। (भाषा)