1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Several vehicles collided with each other in Punjab

पंजाब में कई वाहन आपस में भिड़े, 20 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

accident
लुधियाना। घने कोहरे के कारण शुक्रवार सुबह यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इस हादसे में 20 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। खन्ना के पुलिस उपाधीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि दुर्घटना यहां से लगभग 20 किलोमीटर दूर दोराहा के पास हुई।
 
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि इस टक्कर में कई कारों के साथ एक ट्रक भी शामिल था। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना के बाद कई लोग अपने क्षतिग्रस्त वाहनों को लेकर चले गए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें