शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Sadanand Singh
Written By
Last Updated : बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (11:05 IST)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह का निधन | Sadanand Singh
पटना/भागलपुर। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का आज बुधवार सुबह निधन हो गया। वे करीब 84 वर्ष के थे।

 
स्व. सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश ने बुधवार को बताया कि उनके पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत अधिक बिगड़ने पर इलाज के लिए उन्हें राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।
 
उल्लेखनीय है कि सिंह का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा। वे भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से लगातार 9 बार विधायक रह चुके हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा की सरकार में सिंचाई मंत्री भी रहे थे।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
Maxico Flood : सरकारी अस्पताल में घुसा बाढ़ का पानी, 16 मरीजों की मौत