सम्बंधित जानकारी
- चक्रवात 'बुलबुल' से बंगाल में 19000 करोड़ का नुकसान, 14 लोगों की मौत
- डोडा में दर्दनाक सड़क हादसा, 16 की मौत
- बांग्लादेश में 2 यात्री ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर, 15 लोगों की मौत
- इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में 319 लोगों की मौत, 15000 से ज्यादा घायल
- Kashmir में बर्फबारी का कहर, 2 पोर्टरों की मौत, 100 पेड़ गिरे
IIT दिल्ली में होस्टल की बिल्डिंग से गिरकर छात्रा की मौत, आत्महत्या का संदेह
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली की 18 वर्षीय एक छात्रा की परिसर में अपने छात्रावास की इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई, जिसको लेकर आत्महत्या का संदेह है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को यह घटना घटी। पुलिस ने बताया कि उन्हें 8 नवंबर को शाम के करीब 6 बजे एम्स ट्रॉमा सेंटर से सूचना मिली कि आईआईटी की एक छात्रा को भर्ती कराया गया है और हालत गंभीर होने के कारण बाद में उसने दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी पढ़ाई के कारण तनाव में थी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
