1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Samajwadi Party workers clash with police

पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता, लाठीचार्ज के बाद मची भगदड़

Samajwadi Party worker
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रामगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले लक्ष्मणगढ़ में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। पुलिस ने कई बार रोकने का प्रयास किया पर कार्यकर्ता नहीं रूके। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद भगदड़ मच गई।

खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्रक देने के लिए निकले समाजवादी पार्टी नेताओं को पुलिस ने रोका, लेकिन वो नहीं रुके। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से जमकर नोंकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई।

इसी दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और सीओ अनिरुद्ध सिंह के बीच जमकर हाथापाई और नोंकझोंक हुई। बाद में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने बीचबचाव किया। उन्होंने डीएम को फोन कर सीओ को हटाने को कहा। डीएम के आदेश के बाद सीओ को मौके से हटाया गया, तब जाकर सपा कार्यकर्ता माने और एडीएम को पत्रक सौंपकर धरना समाप्त किया।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता अनुराग ठाकुर ने सपा पर हमला करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुराग ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अनुराग ने कहा कि चंदौली में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस अधिकारी से अभद्रता किए जाने की घटना बताती है कि समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने से माफियाराज और गुंडाराज को बढ़ावा मिलेगा। 
अगला लेख
वसीम रिजवी बने त्यागी, इस्लाम छोड़ अपनाया हिन्दू धर्म, यति नरसिंहानंद ने करवाया धर्म परिवर्तन