1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Salman Khan's bodyguard, gangrape threat

सलमान का बॉडीगार्ड बताने वाले शख्स ने महिला को दी गैंगरेप की धमकी

Salman Khan's bodyguard
मुंबई। मुंबई उपनगरीय बांद्रा इलाके में 31 वर्षीय महिला को फोन करके एक व्यक्ति ने सामूहिक बलात्कार की धमकी दी। व्यक्ति ने दावा किया कि वह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का अंगरक्षक है।
 
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रामचंद्र जाधव ने बताया कि महिला की शिकायत पर खार पुलिस ने आईपीसी की संबद्ध धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार एक एनजीओ चलाने वाली एक महिला को कल दोपहर एक फोन आया। 
 
फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को अभिनेता सलमान खान का अंगरक्षक बताया और उसे सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दी। महिला के अनुसार फोन करने वाले ने उसके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया। जाधव ने कहा कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। (भाषा)
अगला लेख
शंकराचार्य माधवाश्रम महाराज का निधन