1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. russia lawmaker mp died in odisha

ओडिशा के होटल में रूसी सांसद की रहस्यमयी मौत, खून से लथपथ मिला शव

russia lawmaker mp
नई दिल्ली। ओडिशा के एक होटल में एक रूसी सांसद समेत 2 लोगों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप मच गया। मरने वाले रूसी नागरिकों में एक पावेल एंतोव मास्को से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित व्लादिमिर क्षेत्र के सांसद हैं। उन्हें राष्‍ट्रपति पुतिन का आलोचक माना जाता है।
 
इस बीच रूस के दूतावास ने कहा कि ओडिशा के रायगढ़ जिले में कुछ ही दिनों के अंतर में एक होटल में हुई दो रूसी नागरिकों की मौत में राज्य पुलिस की जांच में कोई आपराधिक पहलू सामने नहीं आया है।
 
ओडिशा में दो रूसी नागरिकों की मौत के मामले में रूसी दूतावास के हवाले से ‘रसिया टूडे’ ने लिखा है, 'कोलकाता में रूसी वाणिज्य महादूत मामले को लेकर स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। पुलिस के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इसमें कोई आपराधिक पहलू नहीं है।'
 
मीडिया खबरों के अनुसार, ‘व्लादिमिर मांस प्रसंस्करण संयंत्र’ के संस्थापक एंतोव (65) रूस के अमीर सांसदों में से एक थे। उनका शव शनिवार को रायगढ़ के एक होटल के बाहर खून से लथपथ मिला।
 
ओडिशा पुलिस ने बताया कि वहीं, एंतोव के साथ आए यात्री व्लादिमर बिदेनोव का शव भी उसी होटल से 22 दिसंबर को मिला। वह होटल की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में बेहोशी की अवस्था में मिले और उनके आसपास शराब की कुछ खाली बोतलें थीं।
 
बिदेनोव और एंतोव दोनों चार रूसी पर्यटकों के समूह का हिस्सा थे और सभी अपने गाइड जितेन्द्र सिंह के साथ 21 दिसंबर से रायगढ़ के होटल में रूके थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
कायम रहा नीतीश राज, शराब कांड पर उठे सवाल, बिहार के लिए कैसा रहा 2022?