1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. RSS's 'All India Pratinidhi Sabha' meeting concluded

RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक गुजरात में संपन्न, डॉ. शास्त्री ने किया संबोधित

rashtriya  swayamsevak sangh meeting in gujarat passed resolution for employment
कर्णावती (गुजरात)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 'अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा' की बैठक 11 से 13 मार्च तक गुजरात के कर्णावती में संपन्न हुई। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सर्वोच्च सभा है। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में पारित प्रस्ताव, वृत्त प्रतिवेदन, स्वराज का अमृत महोत्सव इत्यादि के विषयों में मालवा प्रांत के संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
 
डॉ. शास्त्री ने बताया कि यह बैठक निर्बाध रूप से प्रतिवर्ष होती है जिसमें संघ के विभाग, प्रांत व क्षेत्र स्तर के प्रतिनिधि, अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य, विविध संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ता अपेक्षित होते हैं। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के प्रारंभ में गत वर्ष समाज जीवन में कार्य करने वाले दिवंगत हुए विशिष्टजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
 
सरकार्यवाह ने सरसंघचालक तथा सरकार्यवाहजी के वर्षभर हुए प्रवास के विषय में जानकारी दी। सरसंघचालक का 2021-22 में 21 प्रांतों में प्रवास हुआ। प्रवास के दौरान संगठन श्रेणी, जागरण श्रेणी, प्रांत टोली ओर सभी प्रचारक बंधुओं के साथ बैठक संपन्न हुई, साथ ही 15 प्रांतों में प्रबुद्धजन गोष्ठी के कार्यक्रम भी संपन्न हुए। समाज जीवन में कार्य कर रहे बंधुओं तथा संतों से भी शिष्टाचार भेंट हुई।
 
सरकार्यवाह का 2021-22 में 19 प्रांतों में प्रवास हुआ। प्रवास कार्यक्रम के दौरान कुछ प्रांतों में परिचय वर्ग संपन्न हुए, साथ ही बहुत से प्रांतों में स्वयंसेवक एकत्रीकरण हुए। सरकार्यवाह के प्रवास के दौरान सभी प्रांतों में संगठनात्मक बैठकें संपन्न हुईं।
 
सरकार्यवाह ने मार्च 2021 से मार्च 2022 तक की कार्यस्थिति के विषय में भी वृत्त प्रस्तुत किया। मार्च 2021 में संघ कार्य 34,569 स्थानों पर था, जो बढ़कर अब 38,390 स्थानों तक पहुंच गया है। इसी तरह शाखाएं 55,652 से बढ़कर 60,929, साप्ताहिक मिलन 18,553 से बढ़कर 20681 तथा संघ मंडली की संख्या 7,655 से बढ़कर 7,923 हो गई हैं। इसी तरह संगठन श्रेणी, जागरण श्रेणी के कार्यविभागों तथा गतिविधियों का भी वृत्त प्रस्तुत किया गया, संघ के सभी कार्यविभाग व गतिविधियां निरंतर द्रुत गति से आगे बढ़ रहे हैं।
अगला लेख
Jammu and Kashmir: नौगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, सरपंच की हत्या में शामिल तीन आतंकियों को ढूंढकर मारा