सम्बंधित जानकारी
- Weather Update: अनेक राज्यों में छिटपुट वर्षा का सिलसिला जारी, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
- Weather Update: राजस्थान और मध्यप्रदेश में हुई वर्षा, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
- Weather Update: जम्मू कश्मीर और तमिलनाडु में हुई भारी बारिश, राजस्थान और मध्यप्रदेश में वर्षा की संभावना
- Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बेहद निम्न दबाव का क्षेत्र बना, तमिलनाडु में तेज हवा व वर्षा की संभावना
- Weather Update: जम्मू कश्मीर में हुआ हिमपात, कई राज्यों में वर्षा की संभावना
Weather Update : राजस्थान व गुजरात में चलेगी लू, केरल में वर्षा की चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल
नई दिल्ली। भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सौराष्ट्र और कच्छ और गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भीषण लू चली। सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चल रही है।
केरल में वर्षा की संभावना : अगले 48 घंटों के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों में मध्यम से तेज हवाएं चलने की संभावना है। केरल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों और कोंकण और गोवा में अगले 24 घंटों तक भीषण लू जारी रह सकती है। पश्चिम और दक्षिण राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों और कोंकण में अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना है।
