1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rain continues in many states

Weather Update: अनेक राज्यों में छिटपुट वर्षा का सिलसिला जारी, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Rain
नई दिल्ली। लद्दाख और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जो धीरे-धीरे पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान के दक्षिणी भागों पर बना हुआ है। एक निम्न दबाव की रेखा केरल से आंतरिक कर्नाटक होते हुए उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।

 
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी और दक्षिण-पूर्व राजस्थान, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम और कोंकण और गोवा में एक या दो स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक रहा।
 
अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है और अगले 24 घंटों के दौरान मध्य महाराष्ट्र में, कर्नाटक और केरल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होगी। पूरे देश में मौसम लगभग ड्राइव बन जाएगा। भारत के गंगा के मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिम दिशा से मध्यम हवाएं चलने की उम्मीद है।
अगला लेख
Russia Ukraine War Updates : मेलिटोपोल सिटी के मेयर का अपहरण, जेलेंस्की बोले- आतंकियों जैसी हरकत