1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Retired naval officer beaten up over forwarding cartoon

सीएम ठाकरे पर कार्टून शेयर करने पर रिटायर्ड नौसेना अधिकारी की पिटाई, 4 गिरफ्तार

Retired naval officer
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बने एक कार्टून को व्हाट्सऐप पर साझा करने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 62 वर्षीय एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से मारपीट की। पुलिस ने इस संबंध में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे उपनगर कांदिवली के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स इलाके में हुई।
 
उन्होंने कहा, 'सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में ठाकरे पर एक कार्टून भेजा था। कुछ शिवसेना कार्यकर्ता उनके घर गए और उनके साथ मारपीट की। शर्मा की आंख में चोट लग गई और अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।'
 
अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 325 और दंगे से संबंधित प्रावधानों के तहत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि इस मामले में देर शाम कमलेश कदम और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है। (भाषा)
अगला लेख
भारत-चीन सीमा विवाद पर हो सकती है पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाक़ात?