1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Resolution tabled in Punjab Assembly against Agneepath scheme

पंजाब विधानसभा ने पारित किया अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रस्ताव

Bhagwant Mann
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा ने केंद्र की अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित कर दिया। बहरहाल, भारतीय जनता पार्टी के 2 विधायकों अश्विनी शर्मा और जांगी लाल महाजन ने प्रस्ताव का विरोध किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में इस प्रस्ताव को पेश किया।
 
प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए मान ने कहा कि वे जल्द ही अग्निपथ योजना के मुद्दे को प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष उठाएंगे। अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए मान ने कहा कि यह योजना देश के युवाओं के विरुद्ध है। विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने मांग की कि अग्निपथ योजना वापस ले ली जाए। अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया और योजना को वापस लिए जाने की मांग की।
 
गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा 4 साल के अनुबंध पर सेना, नौसेना और वायुसेना में साढ़े 17 साल और 21 साल के बीच के युवाओं की भर्ती वाली अग्निपथ योजना लाए जाने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन शुरू हुए। बाद में उसने इस साल के लिए भर्ती के वास्ते अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी।
अगला लेख
महाराष्‍ट्र के राजनीतिक सिक्‍के के दो पहलू : उद्धव का ‘पतन’ और फडणवीस के ‘चाणक्‍य’ बनने की कहानी