dharma sangrah
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Regional news, crime news

शामली में प्रेमी युगल को गोली मारी

Regional news
शामली। उत्तर प्रदेश में शामली जिले थानाभवन क्षेत्र में आज कुछ लोगों ने प्रेमी युवक को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।     
पुलिस सूत्रों के अनुसार थानाभवन इलाके में सोंटा निवासी मोहसीन और फरहा नामक युवती के बीच प्रेम संबंध हैं। परिजन उनके संबंधों को लेकर नाराज थे। फरहा का आरोप है कि उसके चाचा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों को गोली मारी । प्रेमी युगल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
     
घटना के बाद दोनों घायलो के परिजन आमने सामने आ गये और उनके बीच जमकर नोंकझोक हुई पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। प्रेमी मोहसीन ने बताया की उसने डेढ़ साल पहले फराह से अदालत में शादी कर ली लेकिन लड़की वाले नाराज थे।
 
आज सुबह लड़की के परिजनों ने उसे घर पर बुलाया और वहां उसके चाचा जो जिला पंचायत सदस्य हैं, ने गोली मार दी और बाद में फराह को भी गोली मार दी। इस सिलसिले में जिला पंचायत सदस्य समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। (वार्ता)